कसया/कुशीनगर । भुगतान न मिलने को लेकर ठीकेदारों द्वारा पूर्व में दिए गए चेतावनी के बाद भी समस्या समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को पीडब्लूडी परिसर में ठीकेदारों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों पर भुगतान में लापरवाही करने का आरोप लगाया। दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन करतें हुए ठेकेदारों ने कहा कि अब तभी धरना समाप्त होगा जब ठीकेदारों का बकाए का भुगतान होगा। संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि ठीकेदारों को पिछले नौ महीने से विभाग द्वारा एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इनमें अधिकांश कार्य ठीकेदार अपने पैसा लगाकर पूर्ण भी करा दिए। प्रधानमंत्री बीते 20 अक्टूबर को जिले में आए थे। उनके आगमन पर हेलीपैड व मार्ग बनवाया गया। तत्कालीन अधिशासी अभियंता हेमराज ने मौखिक रूप से कहा कि यह विभाग के सम्मान की बात है कि पीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूर्ण करनी है। जिसका भुगतान कर दिया जाएगा। कार्य कराए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, उसका भी भुगतान नहीं किया गया। संरक्षक अखिलेश चौबे ने कहा कि भुगतान को लेकर विगत दिनों ठीकेदारों द्वारा परिसर में धरना दिया गया। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झा के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। भुगतान नहीं हुआ तो फिर मजबूरन धरनारत होना पड़ा। सदाशिव मणि त्रिपाठी, महामंत्री अशोक शुक्ला, बृजभान गुप्ता, पृथ्वीपाल सिंह, जितेंद्र शाही आदि ने भी संबोधित किया। संचालन उपाध्यक्ष दीपक राय व संजय आेझा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री गिरिजेश सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, अंगद गुप्ता, राजू सिद्दीकी, दयाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, धनंजय तिवारी, लल्लन यादव, उमेश चौरसिया, सत्येंद्र राव, रामाकांत राव, शब्बीर अहमद, दीनदयाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…