मो0असलम /पवन कुमार शर्मा
कसया/कुशीनगर । नगर से होकर बहने वाली ड्रेन का समया पूर्व सफाई न होने से बरसात के मौसम में जलकुम्भी व झाड़ियों से पूरी तरह पट चुका है l अगर पूर्व में सफाई की गयी होती तो ड्रेन का पानी सहजता से एक छोर से दूसरे छोर की तरफ आसानी से बहाव हो जाता, लेकिन सफाई न होने से पानी का जमाव हो रहा है, तथा ड्रेन का पानी ओवर फ़्लू होकर इधर -उधर बह कर लोगो के घरों व सहन पर जल जमाव हो रहा है l बताते चले कि पडरौना मार्ग की तरफ से बहकर आने वाली ड्रेन नगर कसया के वार्ड न 18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर होते हुए डॉ. अनिल श्रीवास्तव के हॉस्पिटल के बगल से होकर गुजरने वाला ड्रेन जलकुंभी तथा कचरो से पटा हुआ है । जिसके कारण बरसात के पानी का तेजी से बहाव न होने के कारण वार्ड वासियों के घरों तथा उनके फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहा है । वार्डवासियों में इस बात से खासा नाराजगी देखा जा सकता है । वार्डवासियों का कहना है की हर साल यही कमोवेश बना रहता है पर जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कोई काम नहीं करते । अगर समय रहते इस ड्रेन की सफाई पर ध्यान दिया गया होता तो इस समय ऐसी नौबत नहीं आती । जब इस बाबत नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने बताया की रविवार के दिन सपहा रोड पर जहाँ ड्रेन गुजरती है वहा जेसीबी द्वारा सफाई कराया गया है, परंतु पानी का लोड ज्यादा होने के कारण पूरी सफाई होना मुमकिन नहीं हो पा रहा है । बैरिया टोला के पास नहर टूटने से भी नहर का पानी इसी ड्रेन में आ रहा है,जिसे आज बंद करने का कार्य चल रहा है । जल्द ही पानी का लोड कम हो जायेगा l ड्रेन गंडक विभाग के अधीन आता है, जिसकी साफ -सफाई तथा रख रखाव का जिम्मा उसी विभाग के पास है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिम्मेदारी किसी की भी हो पर मुसीबत तो हमें हो रही है l
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…