News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बारह वर्ष के बच्चे ने दिखाई आइना,छह किलोमीटर ठेला खींचकर घायल नानी को पहुंचाया अस्‍पताल!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2020  |  8:48 AM

1,298 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बारह वर्ष के बच्चे ने दिखाई आइना,छह किलोमीटर ठेला खींचकर घायल नानी को पहुंचाया अस्‍पताल!

कुशीनगर | जब भी किसी भी ब्यक्ति को उसके ऊपर जनून चढ़ जाए, तो उसे किसी की हिम्मत नही की उसे डिगा सके। ऐसा ही एक आइना बारह वर्ष के एक बच्‍चे ने आम समाज को दिखाते हुए छह किलोमीटर ठेला खींचकर अपनी घ्याल नानी को अस्‍पताल पहुंचाया। जो एक चर्चा का बिषय बन गया है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

आइये जानते है किस जगह की है बात

मंगलवार की शाम तुर्कहा स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे इस बच्‍चे की तस्‍वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई।
बच्चा अपनी घायल नानी को पिता के सहयोग से लगभग छह किमी की दूरी तय कर ठेला चलाते हुए तुर्कहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। उस बच्चे कि हिम्मत देख सब दंग रह गये। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा मनिराज निवासी कलावती की दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों के बच्चे भी हैं। कुछ दिन पहले कलावती देवी कुछ महिलाओं के साथ घर के सामने कौड़ा पर हाथ सेंक रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रही एक कार ने तीनों महिलाओं को ठोकर मार दी। इसके बाद कार चालक फरार हो गया।
इस घटना में एक महिला की मौत भी हो गई थी। इसी दुर्घटना में कलावती की कमर में गम्भीर चोटें आईं। तभी से बुजुर्ग कलावती का इलाज चल रहा था। मंगलवार को अचानक कलावती की तबीयत बिगड़ गई। उनके दामाद जय गोविंद पाल उन्‍हें अस्‍पताल ले जाने के लिए कोई साधन ढूंढने लगे। साधन नहीं मिला तो जयगोविंद का बारह वर्षीय बेटा मंजेश गांव के ही तौफीक के ठेले पर नानी कलावती को लेकर खड्डा के तुर्कहा स्थित अस्पताल की ओर लेकर चल पड़ा।

आश्चर्य मे पड़े लोग

बीमार नानी को ठेले पर लेकर आए छोटे बच्चे को देखकर हर कोई दंग रह गया। डॉक्टर ने तत्‍काल उनका इलाज किया। डॉक्टरों के पूछने पर ठेला खींच रहे मंजेश ने बताया कि दर्द से कराहती नानी को देखकर वह बर्दाश्‍त नहीं कर पाया। जयगोविंद ने कहा कि वह अपनी ससुराल में आए हैं। उनके पास मोबाइल नहीं है। सास की तबीयत खराब हुई तो यह होश ही नहीं रहा कि फोन पर सरकारी एम्‍बुलेंस आ सकती है। इसी बीच बेटे ने नानी को ठेले पर ले जाने की बात कही और वे उन्‍हें लेकर इसी तरह यहां आ गए।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking