दहेज हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की !
न्यायालय आदेश के बाद हाटा कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मंगरूआ के टोला झंनझनपुर का मामला
कप्तानगंज कुशीनगर:-हाटा कोतवाली क्षेत्र के गाँव मंगलपुर उर्फ मंगरुआ के झंझनपुर टोला निवासी युवक दोसाल पूर्व दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद हाटाकोतवाली पुलिस ने उसके घर कुर्क कर जब्ज कर लिया।
बतादें कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मंगरूवा के झंनझनपुर गाँव में 2018 में मुकदमा अपराध संख्या 166/18 धारा 498, 304बी आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में दो साल से वांछित अभियुक्त मदन साहनी पुत्र चंद्रभान साहनी निवासी ग्राम मंगलपुर उर्फ मंगरुआ टोला झंझनपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर के विरुद्ध जारी माननीय न्यायालय से 83 सीआरपीसीकी कार्रवाई करते हुए कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक भिखु राय के नेतृत्व में सोमवार को अभियुक्त के घर की संपूर्ण चल संपत्ति कुर्क कर कब्जा लेकर थाना कोतवाली पर दाखिल किया गया है, साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…