News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश मना रहा आज 72वां रिपब्लिक डे, 25 हजार दर्शक होंगे शामिल, पहली बार वैक्सीन की झांकी भी होगी शामिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2021  |  9:40 AM

1,347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश मना रहा आज 72वां रिपब्लिक डे, 25 हजार दर्शक होंगे शामिल, पहली बार वैक्सीन की झांकी भी होगी शामिल WhatsApp
Responsive image

देश 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। कुछ ही देर में राजपथ पर रिपब्लिक डे की परेड भी शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 55 साल में पहली बार ऐसा होगा जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

आज राजपथ पर क्या-क्या बदलाव दिखेगा?

  • परेड में शामिल होने वाली झांकियों की संख्या 70 से घटाकर 32 कर दी गई हैं। इनमें 17 झांकियां राज्य और केंद्र शासित राज्यों की होंगी। 9 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की होंगी। 6 झांकियां सुरक्षाबलों की होंगी।
  • परेड में शामिल सभी लोग फेस मास्क पहने रहेंगे। एंट्री गेट पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी के हैंड सैनिटाइज कराए जाएंगे।
  • परेड में मार्च पास्ट करने वाले सैन्य कंटीन्जेंट में 144 की बजाय 96 लोग होंगे।
  • सवा लाख लोगों की बजाय इस बार सिर्फ 25 हजार लोग ही राजपथ पर परेड देखेंगे।
  • 15 साल से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को राजपथ पर आने की इजाजत नहीं होगी।
  • पहले परेड 8.2 किमी लंबी होती थी। विजय चौक से लालकिले तक जाती थी। इस बार 3.3 किमी लंबी होगी। विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी।
  • बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कांत गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फायटर पायलट होंगी।
  • पहली बार राफेल नजर आएगा, यह वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान भरेगा।
  • वीरता पुरस्कारों की परेड और बहादुरी पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चे भी 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे।
  • स्कूल और कॉलेज के 100 मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिलेगा।

पहली बार वैक्सीन की झांकी भी शामिल होगी

रिपब्लिक डे परेड में पहली बार सेंट्रल बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (DBT) की झांकी शामिल हो रही है। इसमें डिपार्टमेंट की ओर से कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking