विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को मद्दे नजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।जिसमे थानाध्यक्ष द्वारा त्योहार को अपने घर मे मनाने शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई।उक्त बैठक में सोशल डिस्टेन्स का पूरा ख्याल रखा गया।
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में आप इससे बचाव के सभी नियमो का पालन करते हुए कोई भी त्योहार अपने घर मे ही मनाए।जन्माष्टमी के त्योहार पर किसी भी प्रकार की भीड़ भाड़ न लगाएं डीजे आदि का प्रयोग कतई न करे क्योकि कोबिड 19 के चलते सोशल डिस्टेन्स का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।इस दौरान एसआई भगवान सिंह,एसआई दूधनाथ सिंह,हेड का.सत्यनरायन राय, मनोज सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी पाण्डेय,तरजेश्वर दुबे,आशुतोष पाण्डेय,हरिगोबिन्द रौनियार,ग्राम प्रधान साबिर अली,जगदम्बिका प्रसाद सहित तमाम ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…