News Addaa WhatsApp Group

रामनोहर लोहिया ट्रस्ट समाजवादी पार्टी कार्यालय सोहरौना पडरौना में सपा प्रबुद्ध सभा की समीक्षा बैठक संम्पन हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 12, 2021  |  3:31 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामनोहर लोहिया ट्रस्ट समाजवादी पार्टी कार्यालय सोहरौना पडरौना में सपा प्रबुद्ध सभा की समीक्षा बैठक संम्पन हुई

जटहा बाजार/कुशीनगर । डॉ रामनोहर लोहिया ट्रस्ट समाजवादी पार्टी कार्यालय सोहरौना पडरौना में सपा प्रबुद्ध सभा कुशीनगर की समीक्षा बैठक संम्पन हुई ।जिसकी अध्यक्षता सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने किया। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रत्येक जनपदों में जा रही विजय रथ यात्रा कार्यक्रम जो 13 14 नवम्बर को कुशीनगर में आयोजित है जिसको सफल बनाने के लिए सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष ने जनपद के सभी सातो विधान सभा अध्यक्षो को जिम्मेदारीया दी ।जिससे कार्यक्रम को कुशीनगर जनपद के सभी सातो विधान सभा में सफल व ऐतिहासिक बनाया जा सके ।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने कहा कि कुशीनगर के हर विधान सभा में विजय रथ यात्रा का कार्यक्रम सफल एव ऐतिहासिक होगा ।जिसके लिए हमारे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण व कार्यकर्ता गण तन, मन ,धन ,से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए ।
श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि मुझे जहा तक उम्मीद है कि जनपद कुशीनगर के हर विधान में ज्यादे से ज्यादे संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । बैठक का संचालन दयाशकर द्विवेदी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बालकृष्ण मिश्र आशुतोष तिवारी जिलासचिव, संजीव पांडेय जिलासचिव, अमरेंद्र पांडेय महेंद्र त्रिपाठी , सुनील तिवारी कमलाकर त्रिपाठी ,मनिंदर चौबे ,प्रशांत द्विवेदी उदय प्रताप मिश्र ,महेंद्र पाठक आशुतोष ओझा, सुनील त्रिपाठी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा वीरेंद्र यादव ,गौतम यादव,विकास सिह ,मैनुद्दीन अंसारी मुकेश यादव नरसिह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking