News Addaa WhatsApp Group

रोटरी कलब यूपी कुशीनगर व सिक्किम गंगटोक के बीच की गयी मीटिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2022  |  12:25 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी कलब यूपी कुशीनगर व सिक्किम गंगटोक के बीच की गयी मीटिंग

कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों सिक्किम के रोटरी क्लब गंगटोक साउथ, डिस्ट्रिक्ट – 3240 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन होटल डेन्जोंग रेजीडेंसी, गंगटोक (सिक्किम) में किया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था।

रोटरी क्लब गंगटोक साउथ के अध्यक्ष गोपाल बस्नेत एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा आपस मे रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब गंगटोक साउथ के अध्यक्ष गोपाल बस्नेत, सचिव डॉ सुजाता उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष गीता सपकोटा, उपाध्यक्ष किरण रसैलि, कोषाध्यक्ष माला राना पेट्रो, बीना शर्मा, गीता छेत्री एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, निदेशक अरुण कुमार वर्मा एवं प्रभात कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking