श्रीमती राधिका देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिली विज्ञान वर्ग की मान्यता,
शिक्षकों एवं छात्रों के साथ साथ क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल
कप्तानगंज कुशीनगर:- मथौली बाजार स्थित श्रीमती राधिका देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शासन द्वारा इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रदान किया गया है।
प्रबंधक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2011 में हाई स्कूल की मान्यता मिली थी। शासन द्वारा इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए संचालन हेतू विज्ञान वर्ग की मान्यता मुहैया कराई गयी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदरस सिंह ने बताया कि मान्यता मिलने से आस-पास के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूसरे विद्यालय नही जाना पड़ेगा। विद्यालय की मान्यता मिलने पर डाॅ0 रामाकांत प्रजापति, डाॅ0 विनय मल्ल, अवधेश गोंड़, रिजवान अहमद, राजन श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, विद्यालाल, आफताब आलम, सईद अहमद सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…