संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच मे जुटी पुलिस
कप्तानगंज कुशीनगर :-अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बसंतपुर गांव के सिवान मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला।
प्राप्त सुचना के अनुसार उमेश पुत्र बंशी उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी घोड़ादेऊर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर का शव दिन शनिवार को थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के सिवान मे संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता हुआ मिला जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
वहां पर उपस्थित लोगों ने इसकी सुचना स्थानीय थाने को दी! सुचना पाकर मौके पर पहुची अहिरौली पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उमेश पुत्र बंशी निवासी घोड़ादेऊर थाना अहिरौली बाजार के रुप मे किया तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि उमेश अक्सर शराब के नशे मे रहता था और वह घर से तीन दिन से गायब था।मृतक उमेश के तीन छोटे छोटे बच्चे है।वही इस घटना से मृतक की पत्नी कमलावती तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इस संबंध मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…