News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली:- किसान का बेटा बना कृषि अधिकारी 

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 26, 2022  |  7:18 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली:- किसान का बेटा बना कृषि अधिकारी 

सुकरौली (कुशीनगर):- नवसृजित नगर पंचायत सुकरौली के ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 13 सेमरी महेशपुर के निवासी अमरीश कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय भारतेंदु मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि सेवा परीक्षा की अंतिम परिणाम में न केवल बेहतर सफलता प्राप्त किया है। जबकि प्रदेश में दसवां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र व जिला का भी मान बढ़ाया ।जबकि इनके पिता कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ा कर और खेती में अथक परिश्रम कर अमरीश कुमार को बी,आर,डी,पी,जी कॉलेज देवरिया से एम,एस,सी ,कृषि कीट विज्ञान से कराया ।जबकि इनका इंटर अस्तर तक की शिक्षा अपने ही गांव के नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली से हुई थी अमरीश कुमार वर्तमान में मोतीचक ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि सहायक अध्यापक बनने से पहले अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में कार्य कर चुके हैं अमरीश कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे सफलता का पूरा श्रेय हमारे माता-पिता को जाता है इनकी सफलता पर गांव के लोगों में खुशी का माहौल है और साथ ही साथ परिवार और मित्र जन ने बधाइयां दी।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking