News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाई स्कूल में पहली बार कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, सभी 29.94 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रोमोट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2021  |  7:13 PM

1,158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाई स्कूल में पहली बार कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, सभी 29.94 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रोमोट!

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 10वीं के बोर्ड एग्‍जाम रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी में है. बोर्ड ने प्रदेश के सभी संबद्ध स्‍कूलों से छात्रों के 9वीं के फाइनल एग्‍जाम के नंबर मांगे हैं. बोर्ड ने सभी स्‍कूलों को 24 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों के प्रैक्टिकल और थ्‍योरी पेपर में प्राप्‍त नंबर अपलोड करने का निर्देश दिया है. छात्रों के 9वीं के स्‍कोर के आधार पर प्रमोट किया जा सकता है.

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

उत्‍तर प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी छात्रों को प्रमोट करने का फैसला जल्‍द सुना सकते हैं. इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 29.94 लाख उम्‍मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया है. ऐसा अनुमान है कि एग्‍जाम रद्द किए जाने पर सभी स्‍टूडेंट्स प्रमोट किए जाएंगे और किसी को भी फेल नहीं किया जाएगा.

बोर्ड सचिव दिव्‍यकांत शुक्‍ल ने सभी स्‍कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्‍कूल के छात्रों के 9वीं के फाइनल एग्‍जाम के स्‍कोर 24 मई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें. जारी नोटिस में उन्‍होंने कहा, “इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए.” ऐसा संभव है कि 24 मई के बाद बोर्ड एग्‍जाम रद्द करने की आधिकारिक घोषणा कर दे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking