News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पिकअप ने दो युवको को रौंदा, एक की हालत गम्‍भीर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2020  |  10:59 AM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पिकअप ने दो युवको को रौंदा, एक की हालत गम्‍भीर!

वेदप्रकाश मिश्रा/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

हाटा कुशीनगर | हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुवारी चौराहे के समीप फोरलेन सड़क पर सुबह दौड़ लगा रहे दो युवकों को पिकअप ने रौंद दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े चार व पांच बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव विशुनपुर ठुठी निवासी दो युवक अभिषेक यादव उम्र 20 वर्ष व नितेश यादव उम्र 19 वर्ष सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ का अभ्यास करने के लिए फोरलेन सड़क पर दौड़ लगा रहे थे कि महुवारी चौराहे के पास जीवा होटल के सामने पीछे से गोरखपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप ने रौंद दिया और सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा भिड़ा। जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां अभिषेक यादव की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

संबंधित खबरें
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से…

बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
बिहार ले जाई जा रही थी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’, पडरौना पुलिस ने पिकप समेत दस लाख की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार
पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking