News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा पर काम रही नयी दिशा पर्यावरण-डॉ तिवारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 16, 2021  |  8:09 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा पर काम रही नयी दिशा पर्यावरण-डॉ तिवारी
  • 51 विधवा महिलाओं को बांटा गया कम्बल व लाई
  • कार्यक्रम में आये अतिथियों को पौधा देकर किया गया सम्मानित

हाटा/कुशीनगर।नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू व राजा के पंचायत भवन पर जरूरतमंद विधवाओं संग मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन संस्था के संरक्षक बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 डीएस तिवारी की अध्यक्षता में करते हुए चिन्हित 51 जरूरतमंद विधवाओं को कम्बल भेंट किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 डीएस तिवारी ने कहा कि नयी दिशा पर्यावरण के लिए समर्पित संस्था है। पर्यावरण के अंतर्गत समाज भी आता है। समाज में उपेक्षित और अशुभ माने जाने वाली विधवाओं के हित की बातों के मद्देनजर विधवाओं के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाएं पूरे समाज की जिम्मेदारी हैं। हमे जिम्मेदारी पूर्वक इनकी चिंता करनी चाहिए।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि समाज तब सन्तुलित होगा जब महिलाओं के पोषण,स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान दिया जाएगा जितना पुरुषों पर दिया जाता है।विधवा महिलाओं को उपेक्षित मानना समाज की कुरीति है,इससे मुक्त होना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक मर्यादा की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं है। हमे अपने बेटियों से ज्यादा अपने बेटों को संस्कारी बनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को डॉ निगम मौर्य, डॉ सौरभ द्विवेदी,रणधीर चतुर्वेदी,डॉ आशुतोष मिश्र ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सम्मिलित पधारे सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। अतिथि परिचय डॉ0 हरिओम मिश्र, आभार हेमंत मिश्र एवं संचालन सत्येंद्र मिश्र द्वारा किया गया।
इस सुअवसर पर इन्द्र मिश्र,अभिषेक श्रीवास्तव,प्रकाम्य चतुर्वेदी, प्रभात त्रिपाठी, त्रियोगी मिश्र,सुभाष मद्देशिया,पेशकार,हरेंद्र यादव, देवानंद गोंड़,कृष्णमोहन,कन्हैया मिश्र,चंद्रभूषण मिश्र,शिवशंकर यादव,मनोज निगम,फिरोज अहमद, पिंटू मद्देशिया इत्यादि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking