News Addaa WhatsApp Group

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष का पूजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 13, 2021  |  4:12 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष का पूजन

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर एवं देहात क्षेत्र की महिलाओं ने शनिवार को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में आंवला वृक्ष की परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पकवानों का भोग लगाया और उन्हीं पकवानों से अपना व्रत खोला। कार्तिक माह की नवमी आंवला नवमी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन, वृक्ष परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक संपन्न किए गए। महिलाओं ने आंवला वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाकर पूजा की।मान्यता हैै कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु जी वास होता है।इसके पूूूजन से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking