News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2026  |  9:17 AM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
  • एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर 

खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के अवसर पर नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार को अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रॉली में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

मौके पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की हालत देखी और हर संभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।जानकारी के अनुसार महाराजगंज जिले के माहनखोर उर्फ बड़हरा (थाना घुघली) से श्रद्धालु नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर चैत्र रामनवमी के स्नान मेले में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा गोपाल(सिंसईं) रेगुलेटर के पास पहुंची, अचानक ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई। नहर में पानी नहीं था और लगभग 30 फीट नीचे गहर में ट्राली के नीचे लोग दब गए, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में 25 से 30 महिलाएं, करीब 10 बच्चे और 10 पुरुष सवार थे। पीछे बैठे कुछ पुरुष कूदकर बच गए, लेकिन अधिकांश लोग ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए।

घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी आरती ने बताया कि सभी लोग ट्रॉली में बैठे थे और रास्ते को लेकर चालक आपस में पूछताछ कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर मुड़ने लगा और ट्रैक्टर -ट्राली नहर में जा गिरी और दुर्भाग्य पूर्ण हादसा हो गया। वहीं सिसवा गोपाल के आनन्दकर ने बताया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर गांव वालों के साथ फंसे लोगों को बाहर कराने में लग गए रात होने के चलते काफी चीख पुकार के बीच सभी को बाहर कराया गया। बताया कि कुछ लोग कूदकर बच निकले, जबकि बाकी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली को नहर से बाहर निकाला गया और उसके नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को खड्डा (तुर्कहा) सीएचसी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में किस्मती देवी (55), प्रभावती (54), विमला (40), निर्मला (45), बबली यादव (40), समरीता देवी (70), पारस सिंह (60), प्रीति शर्मा (10), मनोरमा (55), प्रभावती (50), रजवंत, नेबुला देवी, संदीप निषाद (15), विश्वकर्मा राजभर, आरती राजभर, दिव्यांश राजभर, अंशा सिंह, वशिष्ठ सिंह, पुनीता सिंह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं ट्रॉली में सवार मीरा देवी जीवन और मौत के बीच हैं। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर खड्डा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। इस घटना को तमाम लोगों ने अपने कैमरे में क़ैद कर लिया है और अपने सोसल एकाउंट से घटनास्थल में घायलों और अस्पताल में पहुंचे घायलों का वीडियो शेयर कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking