News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज:आयुष्मान मित्रो द्वारा 15 जनवरी से बनेगा निःशुल्क गोल्डन कार्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 14, 2021  |  3:15 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज:आयुष्मान मित्रो द्वारा 15 जनवरी से बनेगा निःशुल्क गोल्डन कार्ड

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

कप्तानगंज/कुशीनगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 15 जनवरी दिन शुक्रवार से आयुष्मान मित्र के द्धारा नि:शुल्क गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राहक सेवा केन्द्रों पर रू 30 रूपये देकर गोल्ड कार्ड वनवा सकते है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा० एस के गुप्ता ने बताया कि इस योजना में पात्र लाभार्थियों की सूची सभी ग्राम सभा के ग्राम रोजगार सेवक,सफाई कर्मी, कोटेदार,आशा,शिक्षक को उपलब्ध करा दी गयी है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी द्धारा अधिक से अधिक कार्ड बनवाने के लिए रोस्टर बनाया गया। जिसके अनुसार सोमवार को रोजगार सेवक मंगलवार को सफाई कर्मचारी बुद्धवार को कोटेदार वृहस्पतिवार को शिक्ष शुक्रवार को आशा द्धारा गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए नजदीक ग्राहक सेवा केन्द्र या सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र पर लाभार्थियों को लेकर आए और इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रूपये तक नि:शुल्क ईलाज किया जायेगा।

संबंधित खबरें
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking