कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थिति जेपी इण्टरमीडिएट कालेज में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ जिसमें कुल 141 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश गोंड और पर्यावरणविद् डा. धन्नजय मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिकों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी आदित्य कुमार सिंह द्वारा बनाया गया स्मार्ट चश्मा जो ड्राइवर को नींद आने पर उन्हें सचेत करने वाला था वह आकर्षण का विशेष केन्द्र था। कक्षा 6 की विद्यार्थी संभवी द्वारा ईकोसिस्टम पर आधारित माडल प्रशंसा योग्य था।अमर सिंह और ज्ञानेन्द्र सिंह ने वाटर हार्वेस्टिंग पर आधारित माडल प्रस्तुत किया।सौरभ पाण्डेय,पंकज सिंह,शमीर कुरैशी,सुमित मिश्रा,सुधांशु शुक्ला,शिवम गौतम,सचिन यादव,दीपू गुप्ता,राहुल गुप्ता,विनय पाल,वैभव चौधरी,रागिनी रौनियार,सपना तिवारी,खुशी यादव,सुप्रिया रौनियार,सलोनी सिंह,अंजलि सिंह सहित कुल141 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और मेधा का सराहनीय परिचय दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गोंड जी ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। पर्यावरणविद् डा धन्नजय मणि त्रिपाठी ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना किया और उनके प्रोजेक्ट में और अधिक सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक शकुन्तला त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी सिखने की कार्यशाला है जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थी एक दूसरे सीख कर आगे बढने की प्रयास करतें हैं।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण द्वारा किया गया।कक्षा 11वीं जीव विज्ञान की छात्राओं ने विशाल रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर कुल 141 विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद,विश्वंभर प्रसाद,एडवोकेट जयराज सिंह, उदयभान सिंह,डा चन्दन कुमार गौड,रामदरश शर्मा,प्रेम नारायण पाण्डेय,सलमा,सगीर अहमद,सुनील गोंड,रोहित जयसवाल,गणित रत्न से सम्मानित अनुप सिंह,हरेन्द्र गौड,अफरोज आलम,प्रसाद गन्ता,पीएन कुशवाहा,रंजीत शर्मा,विन्देश्वरी मल्ल,गिरिजेश कुमार,विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…