News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: माल बाबू व फौजदारी बाबू के भ्रष्टाचार से त्रस्त अधिवक्ताओं ने तहसील प्रागंण में सात सूत्री मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 4, 2022  |  6:29 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: माल बाबू व फौजदारी बाबू के भ्रष्टाचार से त्रस्त अधिवक्ताओं ने तहसील प्रागंण में सात सूत्री मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील प्रागंण में अधिवक्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया व कार्यवाही की मांगों का ज्ञापन एसडीएम कल्पना जयसवाल को सौपा। सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, और सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी कल्पना जयसवाल को सौंपा।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

उनकी मांग थी कि फौजदारी के मामलों में रिमांड की तारीख 14 दिन हो, माल बाबू व फौजदारी बाबू के भ्रष्टाचार से अधिवक्ता त्रस्त है जिसको तत्काल हटाया जाए, अविवादित प्रकरणों में वसीयत का मामला पूर्व की भांति निस्तारण में लिया जाए, पुराने विक्रय पत्र पर नामांतरण की कार्यवाही पूर्व की भांति न्याय संगत तरीके से किया जाए, खतौनी में बंधक होने के बावजूद पूर्व की भांति नामांतरण की कार्यवाही की जाए,अमल धारा मत करवाना तत्काल खतौनी में दर्ज हो कार्यवाही की जाए,आदेश में ली गई पत्रावलीयों का उचित निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया जाए, सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं के मामलों में सम्मानित उपचार सम्मान दिया जाए।

इस दौरान अधिवक्ता संजय पाण्डेय, विनोद मिश्रा, हीरा पांडेय, परमहंस प्रसाद, अरूण सिंह देवेन्द्र, लालमन सिंह रामप्रताप सिंह ,दीनानाथ शर्मा, दिनेश राव,राधेश्याम,नंदलाल प्रसाद, दिलीप सिंह,संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking