News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने मारी गोली, एक जख्मी

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 27, 2021  |  8:12 PM

2,558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने मारी गोली, एक जख्मी
  • मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने मारी गोली, एक जख्मी
  • ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ा, किया धुनाई, पुलिस को सौपा
  • देरशाम मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक, लिया जायजा

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा मेहड़ा पुल के करीब बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे दो युवको ने बाइक सवार तीन युवकों को पिस्टल से गोली मार कर घायल कर दिया। मौके पर ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ कर धुनाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया,जब कि एक हमलावर फरार हो गया। मौक पर, देर शाम डीआइजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 3.30 बजे ग्राम साखोपर निवासी आदित्य मिश्रा पुत्र मनीष मिश्रा मनीष कुशवाहा पुत्र राममनोहर कुशवाहा व आयुष्मान प्रताप सिंह पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह ये तीनो कप्तानगंज से बोदरवार की तरफ़ मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि मेहड़ा पुल के पास मोटरसाइकिल से दो युवक गोपाल दुबे पुत्र पिंटू दुबे राहुल पासवान उर्फ ऋषि पासवान पुत्र अंगद निवासी कप्तानगंज ने उन तीनों को तमंचा से गोली मार दी जो घायल हो गये। वहीं गोपाल दूबे फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर धुनाई कर दी। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर एक अपराधी राहुल पासवान उर्फ़ ऋषि पासवान को गिरफ्तार कर ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ पर इलाज के बाद डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिये। घटना की जानकारी होते शाम को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। समाचार लिखते समय तक घटना के कारण स्पष्ट नही हो रहा था मुकामी पुलिस हर एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking