न्यूज अड्डा के लिये गोबरही/कुशीनगर से अनिल कुमार तिवारी
कसया/कुशीनगर | तहसील क्षेत्र के गाँव नरायनपुर में आई सीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे मगलवार कि रात में आयोजित रात्रि कालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नीबीडीह की टीम ने पतया को दो बिकेट से हरा कर सील्ड पर कब्जा जमा लिया ।फाइनल में पतय के कप्तान आलम शेख ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर मे पूरी बिकेट खोकर 50 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई जिसके मुकाबले में निबीडीह की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खो कर पूरा रन बना लिया जिससे दो बिकेट से मैच पर कब्जा जमा लिया
पतया के बल्लेबाज आलम शेख ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मैन आफ द सीरीज चुना गया व 4 बिकेट लेने पर निबीडीह के खिलाड़ी अकरम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाजिक कार्यकर्ता जहागीर खान के हाथों विजेता टीम को साईकिल व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खान ने खिलाड़ियों को अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिलता है और अपने खेल कला के माध्यम से अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।आयोजक मण्डल के अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान मन्सूर अहमद ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस तरह के सामाजिक आयोजनों के लिए वह हर क्षण उपलब्ध होकर सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। मैच में निर्णायक की भूमिका मुनाफ व लखन मदेशिया ने निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय जयसवाल राजु यादव राजेंद्र कुमार इसराइल रोबिन दिलीप रबिन्द्र मोहम्मद फैज फैशन खान अकबर योगेंद्र मदेशिया रबि यादव अमन जयसवाल अमित मदेशिया बबलू कमलेश आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…