News Addaa WhatsApp Group Join करें

कानून ब्यवस्था पर लापरवाही बर्दास्त नही: विनोद कुमार मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2020  |  12:18 PM

1,155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कानून ब्यवस्था पर लापरवाही बर्दास्त नही: विनोद कुमार मिश्र WhatsApp
Responsive image

समीक्षा बैठक/कुशीनगर

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

  • कानून ब्यवस्था पर लापरवाही बर्दास्त नही: विनोद कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया अपराध समीक्षा बैठक

आज रबिवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद की कानून ब्यवस्था की समीक्षा हुई। गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा अपराध गोष्ठी में मातहतों को निम्न- निर्देश दिया गया।

अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट किया जाये ,गौ तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। अवैध शराब निष्कर्षण/ बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही किया जाये । वही हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी के अपराधो पर पुर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबन्ध में कार्य योजना भी बनायी गयी।
5 – टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अद्यावधिक(अपडेट) करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय।
आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित / वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने व निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व रासुका के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया ।
पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए कड़े निर्देश दिये गये।
तो अपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुचने तथा आवश्यक कार्यवाही करनें के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।
आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगो से भी अच्छा सम्बन्ध रखनें एवं किसी भी घटना के समय घटना के बारे में सही जानकारी से तत्काल सभी को अवगत कराया जाय ताकि आम जनता में गलत लोगो द्वारा कोई अफवाह न फैलाई जा सके ।
कोरोना वायरस से बचाव की समीक्षा, लाकडाउन के दौरान धारा 144 सीआरपीसी के उल्लघंन में पंजीकृत अभियोगों के निस्तारण की समीक्षा।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि लोगो को बताया जाय कि आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकलें व कार्य पूर्ण हो जानें पर तत्काल अपने घर वापस चले जायें। कहीं पर भी भीड़ न लगायें। लोगों से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे। घर से जब भी बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking