कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती देर रात एसपी केशव कुमार अचानक थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बासी बॉर्डर पर पहुंच गए। यहां स्थापित पुलिस बैरियर का औचक निरीक्षण कर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। कप्तान के अचानक पहुंचने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सुरक्षा प्रबंध और वाहनों की जांच व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रिकालीन गश्त और बॉर्डर चेकिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे अपराधियों को किसी भी वारदात को अंजाम देने का मौका न मिल सके।
उन्होंने रात्रि में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।
आधी रात को कप्तान की यह अचानक दस्तक पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखने के साथ ही बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का संदेश भी दे गई।औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे।
कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…