News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से भी होगी अपराधियों की निगरानी डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसपी केशव कुमार ने आधुनिक पुलिसिंग को दी नई धार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2026  |  4:49 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से भी होगी अपराधियों की निगरानी डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसपी केशव कुमार ने आधुनिक पुलिसिंग को दी नई धार WhatsApp

कुशीनगर। अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कुशीनगर पुलिस अब आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है। अपराधियों की निगरानी अब सिर्फ जमीन से ही नहीं, बल्कि आसमान से भी होगी। इसके लिए जनपद के सभी थानों को ड्रोन कैमरे वितरित किए गए हैं। वहीं पुलिसकर्मियों की सुविधाओं में विस्तार, ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई।

आपके लिए और..- बहादुरपुर में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, तीन दिवसीय श्री...

मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में विभिन्न नवनिर्मित विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसमें आरटीसी क्लासरूम, बैडमिंटन कोर्ट, रंगमंच स्थल एवं आरसीसी मार्ग शामिल रहे। इन सुविधाओं के शुरू होने से पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, सांस्कृतिक गतिविधियों और आवागमन को नई सहूलियत मिलेगी।

उद्घाटन के उपरांत डीआईजी एवं एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन भवनों, आवासीय परिसरों, बैरकों, पार्कों, पुलिस मेस, मेंस पार्लर एवं ब्यूटी पार्लर का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सभा में जनपद के विभिन्न थानों से पहुंचे ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधीनस्थों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ठंड के मौसम में उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रहरियों को जैकेट वितरित की गईं। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेखांकित किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों को ड्रोन कैमरे वितरित किए गए। ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। आधुनिक तकनीक का यह इस्तेमाल पुलिस की निगरानी क्षमता और सुरक्षा प्रबंधन को नई मजबूती देगा। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बहरहाल कुल मिलाकर डीआईजी एस. चन्नप्पा एवं एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम कुशीनगर पुलिस के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ पुलिस लाइन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की पहल हुई, तो दूसरी तरफ ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने के साथ पुलिस को तकनीकी रूप से मजबूत किया गया। अब ड्रोन कैमरों के जरिए अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर आसमान से नजर रखने की तैयारी है। यह पहल जिले में आधुनिक पुलिसिंग, बेहतर निगरानी और प्रभावी कानून-व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी आपातकालीन स्थिति, प्रशासनिक शिकायत या सरकारी कामकाज के…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

UP Ganna Parchi Calendar 2026-27: घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपनी गन्ना पर्ची, सट्टा और भुगतान की स्थिति
UP Ganna Parchi Calendar 2026-27: घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपनी गन्ना पर्ची, सट्टा और भुगतान की स्थिति

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू हो चुका…

Padrauna & Kaptanganj Junction Train List: पडरौना और कप्तानगंज जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की पूरी लिस्ट व समय-सारणी
Padrauna & Kaptanganj Junction Train List: पडरौना और कप्तानगंज जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की पूरी लिस्ट व समय-सारणी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): कुशीनगर जिले के यात्रियों के लिए रेल संपर्क बेहद महत्वपूर्ण…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking