News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2026  |  8:49 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर WhatsApp
  • 112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल
  • घायल को मौके पर छोड़कर पुलिसकर्मियों के चले जाने का दावा, खड्डा नगर का मामला चर्चा में

खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा नगर में डायल 112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को कथित रूप से टक्कर लगने और इसके बाद घायल को मौके पर छोड़कर पुलिसकर्मियों के चले जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संज्ञान लेते हुए पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की संस्तुति कर दी गई है। यह जानकारी ट्विटर हैंडल पर कुशीनगर पुलिस द्वारा दी गई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

बताते चलें कि सोमवार को महाराणा प्रताप चौक के समीप डायल 112 पुलिस वाहन से एक बाइक सवार को ठोकर मार कर बिना कोई सहयोग किए वाहन लेकर चले जाने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि डायल 112 की पुलिस गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद घायल व्यक्ति की मदद करने अथवा उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस वाहन मौके से चला गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के व्यवहार और आपातकालीन सेवा की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था और इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच आसन्न की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड
Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking