News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एम्बुलेंस कर्मी कोरोना काल में खुद को बचाते हुए अपने दायित्वों का कर रहे निर्वाहन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 9, 2021  |  9:59 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एम्बुलेंस कर्मी कोरोना काल में खुद को बचाते हुए अपने दायित्वों का कर रहे निर्वाहन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। एंबुलेंस कर्मी पिछले साल और इस साल भी लगभग तीन माह से खुद को सुरक्षित रख कोरोना को मात दे रहे हैं।यह सभी एंबुलेंस कोरोना और दूसरे अति गंभीर रोगियों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के साथ ही जिले के नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में मदद कर रहे हैं कोरोना संक्रमण काल में हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर मेडिकल टेक्नीशियन अभिषेक ओझा ने बताया कि कोरोना संक्रमित या अन्य गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है ऐसे में खुद को सुरक्षित रख सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना होता है कर्मी रामसूरत का कहना है कि प्रतिदिन एंबुलेंस को सैनिटाइज करने के साथ ही खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है योगेश ने बताया संक्रमित के बीच रहना और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने से मन को सुकून मिलता है जितेंद्र ने बताया एंबुलेंस को सेंड चार्ज करने के साथ खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है कोविड-19 हेल्थ हेल्प डेक्स स्टाफ महिला शीतल ने कहा खुद को सावधान रखते हुए सावधानीपूर्वक कोरोना से जंग जीती जा सकती है कोई भी व्यक्ति जिसे संक्रमण का शक हो वह 0522108 या 108 पर फोन कर सकता है। उसकी सहायता के लिये पूरी टीम तैयार है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking