कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा कुशीनगर जिले में सोशल मीडिया विभाग के जिला सह संयोजक सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार एवं कुशल अधिवक्ता दीपक कुमार पांडेय को सौंपे जाने पर पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है। पार्टी के इस निर्णय को लेकर शुभचिंतकों, पत्रकारों और संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक कुमार पांडेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक नीतीश कुमार यादव के प्रति कृतज्ञता जताई।
श्री पांडेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए महज एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठजनों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
दीपक कुमार पांडेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित रामआधार द्विवेदी, शिवशंकर सिंह, रजनीश राय, जगदम्बा राय, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, रविंद्र तिवारी, अशोक कुमार द्विवेदी, डीके यादव, ललन गुप्ता, रामजी मिश्र, आलोक तिवारी, कृपाशंकर यादव सहित अनेक पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि श्री पांडेय अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर इस नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
