Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील• कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड• कुशीनगर के बेस्ट ब्यूटी पार्लर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट 2026-27: पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, फाजिलनगर व खड्डा की पूरी लिस्ट• कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड
Advertisement

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 25, 2026, 4:11 PM IST • अब तक 43 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा (कुशीनगर): जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को हाटा तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच टीम के पहुंचते ही संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सेंटर संचालक अपने सेंटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम हाटा मयंक कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार जया सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह को साथ लेकर जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने सीएचसी के आसपास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। इस दौरान अधिकांश सेंटर बंद मिले, जबकि विनायक और बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले पाए गए।

Advertisement

टीम ने दोनों सेंटरों के अभिलेखों और उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जांच की। जांच में विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर की व्यवस्था सही पाई गई। वहीं, बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गायनी सर्जन चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।

इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के नियमों की अनदेखी और मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi