News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोरोना संक्रामक से बचने के लिये निम्न बातो पर विशेष रखे ध्यान: डॉ संजय कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 11, 2021  |  4:45 PM

1,267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरोना संक्रामक से बचने के लिये निम्न बातो पर विशेष रखे ध्यान: डॉ संजय कुमार

कुशीनगर। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर -बूढ़े हर कोई इसकी चपेट में है। ऐसे में सावधानी ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। सीएचसी तमकुही के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी घातक है। ये डबल म्यूटेंट कोरोना है। ऐसे में इससे बचाव के लिए हमें तभी बाहर निकलना चाहिए, जब जरूरत हो। अगर बाहर निकल ही रहे हैं तो कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें। मास्क का जरूर इस्तेमाल करें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। जरूरत पड़ने पर आयुर्वेदिक औषधियों और सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। इस बार कोरोना बच्चों को भी प्रभावित कर रहा है। ऐसे में बच्चों को घर के बाहर खेलते वक्त भी मास्क जरूर पहनाएं रखें। साथ ही उन्हें समूह में न खेलने दें। हमें सुबह उठकर सबसे पहले नीम के दातून का प्रयोग करना चाहिए। सुबह योग, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, मॉर्निंग वॉक और ब्रीदिंग एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी है, जिससे आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ सके। रोज किसी न किसी तरह से सिट्रस फ़्रूट्स जो की विटामीन-सी (एक अत्यंत प्रभावशाली एंटीऑक्सिडेंट ) के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं जैसे की नींबू, मौसमी, संतरा आदि फलों के साथ-साथ नारियल पानी, खीरा, तरबूज, खरबूज आदि फलों का सेवन करें। आप अगर चाहें तो हर्बल टी का भी प्रयोग कर सकते हैं। षड़ंग पानीय एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसको आप जल के रूप में दिन में दो से तीन गिलास पी सकते हैं। इसके मुख्य घटक मुस्ता (नागरमोथा), उदीच्य (सुगंधबाला), पर्पटक (पित्तपापड़ा), लाल चंदन, सौंठ और उषीर (खस) हैं, जो हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा गिलोय की टेबलेट भी मार्केट में उपलब्ध है, जिसका प्रयोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में बाहर के कटे फलों का या जूस का सेवन ना करें। फलों को घर पर लाकर ही उनका प्रयोग करें। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए ब्राह्मी, शंखपुष्पी, एलोवेरा, आंवला का शरबत, नारियल पानी, तरबूजा, ख़रबूजा एवं खीरा ले सकते हैं। इस बार के कोरोना-वायरस के लक्षणों में उल्टी, पेट में दर्द और दस्त जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं। इसलिए ओआरएस का घोल, षड़ंग पानीय, कुटजघन वटी का प्रयोग करें।

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking