News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जयमाल कार्यक्रम में मनबढो का उत्पात जमकर हुई मारपीट, दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत कई घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2021  |  10:06 PM

1,561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जयमाल कार्यक्रम में मनबढो का उत्पात जमकर हुई मारपीट, दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत कई घायल!
  • धरातियो औऱ बारातियों में कई घायल

कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजविटया गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में गांव के कुछ मनबढ़ और दबंग लड़कों ने ऐसा उत्पात मचाया कि लड़की की शादी होनी ही मुश्किल हो गयी। मनबढ़ों का विरोध करने पर बारातियों को जमकर पीटा। बाराती बिना भोजन किए ही वापस हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मानवता दिखाते हुये किसी तरह दूल्हे को रोक कर अपनी सुरक्षा में शादी की रस्म अदायगी करायी और सुबह दुल्हन की विदाई करायी। शनिवार को इस मामले में पीड़ित परिवार ने एक दर्जन मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पहले शादी कराना जरूरी था। अब मनबढ़ों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रजवटिया गांव में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से बरात आयी थी। कोरोना काल मे कम बारातियों के साथ आयी बरात को नाश्ता कराने के बाद लड़की पक्ष द्वारा जयमाला का कार्यक्रम कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग युवकों ने जयमाला कार्यक्रम में आई लड़कियों से कथित रूप छेड़खानी शुरू कर दी। जिस पर घराती सहित बारातियों ने विरोध किया। इसके बाद दबंग युवकों के एक गिरोह ने बारातियों पर हमला बोल दिया। बचाव में घराती सहित दूल्हा दुल्हन भी गये लेकिन बेखौफ दबंगों ने दुल्हन, दूल्हा सहित उसके पिता व भाई को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने गये आधा दर्जन बराती व दुल्हन की मां भी घायल हो गयी। मनबढ़ों ने बारातियों के लिए बना भोजन भी पलट दिया। इसके चलते बारातियों को बिना भोजन वापस लौटना <पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो एम्बुलेंस से घायल बरातियों व घरातियों को सीएससी फाजिलनगर इलाज के लिए भेजवाया तथा खुद अपनी सुरक्षा में शादी की रस्म को पूरी करायी। पुलिस सुबह दुल्हन के विदा होने तक मौके पर जमी रही।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

बारात विदा होने के बाद शनिवार को परिजनों से यह कह कर लौटी कि मनबढ़ों को चिह्नित कर थाने जाकर तहरीर दे दें। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और गांव के एक दर्जन मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी। इस सबंध में पटहेरवा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मनबढ़ों को ठीक से सबक सिखाया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking