News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निवर्तमान जिलाधिकारी का आयोजित हुआ विदाई समारोह!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 1, 2021  |  7:53 PM

1,066 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निवर्तमान जिलाधिकारी का आयोजित हुआ विदाई समारोह! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर जिला मुख्यालय । सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी गण विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन से करें, तथा इस जनपद के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।निवर्तमान जिलाधिकारी का आयोजित हुआ विदाई समारोह

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

उक्त उदबोधन निवर्तमान जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने नव वर्ष की शुभकामना संदेश देते हुए कहा की 2021 में नए उमंग व ऊर्जा के साथ कार्य करें।
श्री चौधरी ने कहा कि यदि कभी मेरी बातों से किसी को तकलीफ पहुंची हो तो अन्यथा में न ले, तथा जब भी किसी को किसी भी तरह का सहयोग चाहिये तो मैसेज या काल करेंगे निश्चित रूप से मदद की जाएगी। उन्होंने सभी से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, ईमानदारी,व कार्य के साथ अपने लिये भी कुछ समय निकालने की की अपेक्षा।निवर्तमान जिलाधिकारी का आयोजित हुआ विदाई समारोह
मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि जिलाधिकारी महोदय के साथ 4-5 महीने कार्य करने का सौभाग्य मिला जिसमे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी फाइल के सम्बंध में जब तक शत प्रतिशत सन्तुष्ट नही हो जाते थे तब तक हस्ताक्षर नही होता था, उन्होंने कहा कि ये अनुभव काफी सराहनीय रहा।
अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला, जैसे सरकारी धन का दुरुपयोग न किया जाय, कम से कम खर्च में कार्य करते हुए सरकारी धन की बचत करने का अनुभव मिला जो काफी सराहनी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र गुप्त, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अभिहित अधिकारी मानिक चंद, राजेश श्रीवास्तव, आदि द्वारा भी सम्बोधन किया गया, कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात समस्त अधिकारियों द्वारा फूल माला / उपहार भेंट किया गया।
इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज एआर फारूकी, कप्तानगंज देशदीपक सिंह, कोषाधिकारी रईस अहमद,डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कलेक्ट्रेट के अशोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश, आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking