कसया/कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर सबया निवासी एक लापता बच्चे को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया l
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर सबया निवासी अभिषेक निषाद पुत्र दशरथ निषाद उम्र 14 वर्ष के गायब होने की सूचना पुलिस को युवक के पिता दशरथ निषाद ने 11 अक्टूबर को दी थी l 11 अक्टूबर को गायब होने की सूचना के संबंध में थाना कसया पर मु0अ0स0 918/2022 धारा 363 भा0द0वि से सम्बंधित गुमशुदा में रिपोर्ट दर्ज किया गया था l लापता युवक अभिषेक का संज्ञान लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाँच -पड़ताल व खोज -बीन शुरू कर दिया औऱ इसी क्रम में अभिषेक का पता चेन्नई में होने की सूचना मिली l अभिषेक को लेने के लिये कसया थाने की पुलिस टीम गठित हुई l पुलिस टीम में हाइबे चौकी प्रभारी शनी कुमार जावला व का. संजय यादव अभिषेक को लेने के लिये चेन्नई रवाना हुए l शुक्रवार को चन्नई सेन्ट्रल तमिलनाडू से अभिषेक को सकुशल बरामद कर चाईल्ड वेलफेयर कमेटी व उसके पिता दशरथ निषाद को पुलिस द्वारा सुपुर्द किया गया ।
बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने कसया पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करतें हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…