वेदप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
ढाढा चीनी मिल द्वारा कैम्प लगाकर कर मजदूरों को कराया जा रहा है जलपान
हाटा कुशीनगर,
अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल द्वारा फोरलेन सड़क के किनारे कैम्प लगाकर पैदल जा रहे मजदूरों को जलपान कराया जा रहा है।
रविवार को न्यू इंडिया शुगर मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह के निर्देश पर मिल कर्मचारियों ने ढाढा फोरलेन सड़क के किनारे कैम्प लगाया है।मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि जहां पूरे देश में कोविड 19 को लेकर लाक डाउन होने से शहरों में रोजी रोटी के लिए गये मजदूर काम बंद होने से पैदल,रिक्शा, साइकिल,टैक्सी,बस व ट्रकों से अपने गांव जाने के लिए विवश हैं।उन्ही के लिए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर निशुल्क जलपान कराया जा रहा है।इस दौरान उपाध्यक्ष संजय त्यागी,गुरुबचन सिंह डी डी सिंह सहित अन्य लोग मजदूरों को जलपान कराने में लगे रहे।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…