Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Jul 6, 2020 | 12:13 PM
739
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अबैध नर्सिंग होम/ हॉस्पिटलों की भरमार
मानकविहीन डिग्री धारक चला रहे नर्सिंग होम- रामचंद्र सिंह
रामकोला /कुशीनगर
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने जनहित मुद्दे को लेकर सात सूत्रीय माँगों का ज्ञापन यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुशीनगर को संबोधित डॉक्टर उमेश चंद्र यादव चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज को सौपते हुए माँग किया गया है कि जनपद कुशीनगर में अवैध नर्सिंग होम/हॉस्पिटल की भरमार हो गयी है और कुछ ऐसे नर्सिंग होम/हॉस्पिटल है जो बिना लाइसेन्स से चल रहे है और वहाँ पर जो डॉक्टर बैठते है उनका मानक के अनुसार डिग्री भी नही है| इन नर्सिंग होम/हॉस्पिटल पर दवा कराने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ जाती है ऐसे हालात में नर्सिंग होम/हॉस्पिटल द्वारा मनमानी तरीके से रकम वसूला जाता है जो जनहित में उचित नही है| हमारा यूनियन माँग करता है कि जनपद के कोटवा बाजार, कप्तानगंज, बोदरवार, रामकोला, पडरौना ,हाटा और तमकुही के नर्सिंग होम/हॉस्पिटल की गहन जाँच किया जाय और जो दोषी है उनके ऊपर कार्यवाही किया जाय| जनपद के कुछ गरीबों और किसानों द्वारा ज्ञात हुआ है कि सरकारी अस्पतालों द्वारा दवा मरीजों को नही दिया जा रहा है| मरीजों को दवा डॉक्टरों द्वारा बाहर से लेनें के लिये अलग से पर्ची बनाई जाती है जो बिल्कुल ठीक नही है| सबसे ज्यादा इसकी शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा बाजार, मथौली, कप्तानगंज, रामकोला और जिला अस्पताल पडरौना में है| उस पर तत्काल लगाम लगाया जाए जो जनहित में होगा| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज में महिला वार्ड की हालात बिल्कुल दयनीय है| इस वार्ड में फटे हुए गद्दे और गंदा चादर का इस्तेमाल हो रहा है जो उचित नही है| सामुदायिक केंद्र, कप्तानगंज में एक्सरे मशीन और साथ ही साथ एक हड्डी के डॉक्टर की ब्यवस्था किया जाए जो इस क्षेत्र के जनता की माँग है| कोरोना महामारी के चलते जनपद के सभी अस्पतालों के साथ साथ उसके अगल बगल एरिया का भी साफ सफाई कराया जाय जो जनहित में होगा| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज के अगल बगल एरिया में घास -फूश का भरमार हो गया है जिसके वजह से अस्पताल में मच्छरों का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और बरसात के मौसम में तरह तरह की बीमारियों का प्रकोप होने का खतरा होने की आशंका भी है| सफाई कराया जाय जो जनहित में होगा| बरसात का मौसम शुरू हो चुका है इस मौसम में साँप काटने का मामला ज्यादा ही नजर आता है| इस बात को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में साँप, सियार और कुत्ता के काटने का टीका उपलब्ध कराया जाय जो जनहित में होगा| अन्त में यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि यदि उपरोक्त माँगो के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही नही किया गया तो हमारा यूनियन जनहित में कोई भी निर्णय लेने के लिये बाध्य होंगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपके साथ साथ शासन प्रशासन की भी होगी| इस मौके पर यूनियन के जिला महासचिव मुनि प्रमोद कुमार वर्मा, जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्क्षय रामप्यारे शर्मा, जिलाध्यक्ष गोरखपुर महेश्वर सिंह, रामाधार प्रसाद,राधे प्रसाद, जवाहर प्रसाद, रामा प्रसाद के साथ साथ आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे|
Topics: कुशीनगर पुलिस पड़रौना