खड्डा, कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सड़क पर चतुर छपरा गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम बंजारीपट्टी-पडरौना मुख्य पश्चिमी गंडक सड़क पर लखनऊ नंबर की एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से ढोलहां की तरफ जा रही थी। अभी वह चतुर छपरा और एकडंगा गांव के बीच काली स्थान के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही पल्सर बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर आकाश पुत्र राजेंद्र (25 वर्ष) और धर्मेंद्र पाण्डेय पुत्र दुखी (30 वर्ष) सवार थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…