News Addaa WhatsApp Group

टीबी जागरूकता समुदाय बैठक की गयी आयोजित; जनसहयोग से ही खत्म होगा टीबी रोग-आशुतोष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2022  |  7:48 AM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीबी जागरूकता समुदाय बैठक की गयी आयोजित; जनसहयोग से ही खत्म होगा टीबी रोग-आशुतोष

कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर बुधवार को टीबी जागरूकता समुदाय बैठक आयोजित की गयी।

जागरूकता बैठक को सम्बोधित करते हुये सीएचओ जिया वर्मा ने कहा कि टीबी को लेकर समाज में अनेकों भ्रांतियां विद्यमान है।जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें रोग से दूर जाना है रोगी से नहीं, क्योंकि जो टीबी के मरीज होते है, उन्हें हमारे आपके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार की भी जरूरत पड़ती है।अतः कुछ जरूरी उपाय कर हम सभी रोग से बच सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी टीबी रोग से संक्रमित व्यक्ति खांसे या छीके तो हमें उन्हें बोलना चाहिये कि आप मुँह पर मास्क लगा ले और स्वयं भी मरीज के सामने जब इस परिस्थिति में जाये। तो मास्क का उपयोग करे।

जागरुकता बैठक को सम्बोधित करते हुये टीबी यूनिट हाटा पर तैनात वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि सरकार ने टीबी रोग के खात्मे के लिये युद्धस्तर पर कार्य कर रही जिसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है। बिना जनसहयोग के हम इस लक्ष्य को नही प्राप्त कर सकते है। श्री मिश्र ने टीबी रोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि जांच व उपचार के साथ सरकार प्रतिमाह पांच सौ रुपये पोषण भत्ता भी दे रही है। अंत में ग्राम प्रधान सुभाष सिंह द्वारा बैठक में आये सभी आगुन्तको के प्रति आभार व्यक्त किया ।

इस दौरान एएनएम लालमती देवी,आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी,शशिप्रभा तिवारी,आशा,सूर्यभावती,वरिष्ठ नेता कल्पनाथ सिंह,सतीश पाठक,बाबूराम गुप्ता,रामनरायण गुप्ता,रामप्यारे,कमलेश,श्रीराम यादव,लालजी कुशवाहा,उदयभान सिंह,भृगुन सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण पुरुष व महिलाये उपस्थित रहें ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking