News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटना:-लाल बालू के अवैध खनन के मामलें में बिहार के दो जिलों के एसपी समेत ढाई दर्जन से अधिक अधिकारियों पर गिरेगी गाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2021  |  3:57 PM

1,127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटना:-लाल बालू के अवैध खनन के मामलें में बिहार के दो जिलों के एसपी समेत ढाई दर्जन से अधिक अधिकारियों पर गिरेगी गाज

पटना:- बालू के अवैध खनन में बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है। दो जिलों के एसपी समेत ढाई दर्जन से अधिक अधिकारियों पर अवैध खनन में जल्द गाज गिरेगी। आर्थिक अपराध इकाई की जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद गृह विभाग ने पुलिस अफसरों के साथ अन्य विभागों के दोषी अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश कर दी है। पुलिस में इसपर एक्शन भी शुरू हो गया है। 18 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर हटाए गए हैं।

आज की हॉट खबर- ट्रक हादसे के बाद बवाल: पुलिस जांच में बाधा डालने...

*एसडीओ, डीएसपी, परिवहन एवं खनन के अधिकारी*

बालू के अवैध खनन में 2 आईपीएस, 2 एसडीओ, 4 डीएसपी रैंक के अफसर, 18 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के अलावा राजस्व, परिवहन और खनन विभाग के अफसर की संलिप्तता पाई गई है। पीला सोना के अवैध धंधे में कई सीओ भी शामिल बताए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक अवैध खनन को बढ़ावा देने में शामिल ये अफसर राज्य के पांच जिलों पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास और सारण में पदस्थापित हैं।

*ईओयू द्वारा कराई गई थी जांच*

बालू के अवैध खनन की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से कराई गई थी। ईओयू ने अवैध खनन वाले जिलों को चिन्हित करने के बाद वहां तैनात महत्वपूर्ण अधिकारियों की भूमिका की जांच की थी। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल पाए गए। ईओयू द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने राजस्व, खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों समेत एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ पर कार्रवाई की सिफारिश संबंधित विभागों से की है। इन अधिकारियों पर कभी भी गाज गिर सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking