News Addaa WhatsApp Group Join करें

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2026  |  7:41 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस चुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एमएलसी का टिकट दिया है। पवन सिंह के साथ-साथ पार्टी ने कुल चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।

आज की हॉट खबर- “ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी...

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने विधान परिषद के लिए निम्नलिखित नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है:

1. पॉली सिंह / पवन सिंह (भोजपुरी स्टार और नेता)

2. संजय मयूख (वर्तमान एमएलसी – पार्टी ने फिर से भरोसा जताया)

3. अनिल कुमार ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष)

4. शीला प्रजापति (पार्टी नेता)

पवन सिंह की भाजपा में वापसी के बाद मिला बड़ा इनाम

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भी उनके नाम की चर्चा जोरों पर थी। गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा में घर वापसी की और अब पार्टी ने उन्हें सीधे विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।

संजय मयूख पर पार्टी ने फिर जताया भरोसा

भाजपा ने अपने मौजूदा एमएलसी संजय मयूख को एक बार फिर से रिपीट किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा था। संजय मयूख का नाम पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी संभावित उम्मीदवारों में चल रहा था (जो नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है), लेकिन पार्टी ने उन्हें दोबारा विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है। चुनाव जीतने के बाद वह अगले 6 वर्षों के लिए एमएलसी बने रहेंगे।

8 जून तक होगा नामांकन, जानिए सीटों का गणित

बिहार विधान परिषद की विधानसभा कोटे वाली 9 सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है।

विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के हिसाब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्थिति बेहद मजबूत है। एनडीए के पास वर्तमान में 201 विधायक हैं। नियमों के मुताबिक, एक एमएलसी सीट जीतने के लिए कम से कम 25 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होती है। इस गणित के अनुसार, भाजपा, जदयू (JDU), लोजपा-आर, रालोमो और हम (HAM) मिलकर आसानी से 8 सीटें जीत सकते हैं।

वहीं, विपक्षी महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं और AIMIM व बसपा के समर्थन को मिलाकर विपक्ष केवल 1 सीट पर ही आसानी से जीत दर्ज कर सकता है। जेडीयू ने भी अपने कोटे से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking