News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के सीमावर्ती इलाकों से नहीं थम रही शराब तस्करी, बिहार में 24 घंटे में 721 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 23, 2026  |  6:54 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के सीमावर्ती इलाकों से नहीं थम रही शराब तस्करी, बिहार में 24 घंटे में 721 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा 721 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
  • कुशीनगर जिले का एक शराब तस्कर गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद बगहा पुलिस जिले में उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि दोनों प्रदेशों की पुलिस प्रशासन सीमावर्ती इलाकों में लगातार वाहन जांच और चौकसी का दावा कर रहा है, लेकिन तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप बिहार पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 721.77 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन तस्करों बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

नौरंगिया थाना क्षेत्र में मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर सालिकपुर पुलिस चौकी से आगे बिहार के नौरंगिया जंगल के छठ घाट के समीप एएलटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौरंगिया छठ घाट के समीप जंगल मार्ग में घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ सुगौली निवासी रामपाल कुमार 20 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बोरे, डिक्की और बैग से कुल 58.77 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। नौरंगिया पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई धनहा थाना पुलिस ने की। गुप्त सूचना पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। जांच में भुजा (लाई-मुरमुरा) की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 663 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान गोपालगंज निवासी रोहित कुमार और जनपद कुशीनगर निवासी रोशन लाल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस, मैजिक मोमेंट, बीयर और सिग्नेचर ब्रांड शामिल हैं। वहीं जब्त पिकअप वाहन के कागजात और चेसिस नंबर में भी गड़बड़ी पाई गई है, जिससे वाहन के चोरी का होने की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रही बरामदगी यह साबित कर रही है कि यूपी-बिहार सीमा शराब तस्करों के लिए अब भी सक्रिय मार्ग बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। लोगों का कहना है कि बिहार एवं यूपी के सीमावर्ती इलाकों में शराब की खेप पहुंचना और बरामद होना, शराब तस्करों के मौजूदगी और अवैध कारोबार की ओर इशारा कर रहा है ।

https://youtu.be/qOGE-lH93P4

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking