News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा: बीस हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2020  |  11:42 AM

1,656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: बीस हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार
  • बीस हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार
  • पटहेरवा पुलिस औऱ स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर ।जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये जिला पुलिस टीम भावना से एक ऑपरेशन शरू की है। जिसमे लगातार सफलता मिल रही है। इस क्रम में पटहेरवा पुलिस औऱ स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास से एक बीस हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित अभियुक्त की दबोचने में कामयाब हुई है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना पटहेरवा पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा लवनिया चौराहा पटहेरवा के पास से थाना कसया में पंजीकृत मु0अ0स0 499/2019 धारा 395/412 भादवि में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र अमरजीत यादव ग्राम धुरिया कोट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के पास से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 269/2020 धारा 3/25 आर्म्स में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

जरिये मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह थाना पटहेरवा ,प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता स्वाट टीम,उ0नि0 गिरधारी यादव उ0नि0 रामनरायन दूबे ,हे0का0 अनिल राय , दीपक सिंह ,का0 विनोद कुमार, हे0 का0 मुबारक अली खाँ स्वाट टीम ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, का0 अशोक सिंह स्वाट टीम का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम द्वारा यह कामयाबी पायी गयी है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking