News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही- सांसद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 29, 2022  |  5:25 PM

416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही- सांसद

पडरौना । रविवार को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजन के तहत शनिवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने विकास खण्ड पडरौना के अन्तर्गत शिवपुर बुजुर्ग में सरदार बल्लभ भाई पटेल अमृत सरोवर का
भूमि पूजन का वैदिक मंत्रोच्चार के विच पूरे बिधि विधान से में पूजन अर्चन कर फावड़ा चला कर तालाब की खुदाई करा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं के सुविधा हेतु उज्जवला योजना का लाभ,शौचालय प्रधानमंत्री आवास,सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेद भाव के देने का काम केन्द्र व राज्य सरकार कर रही है।आज मोदी जी व योगी जी की डबल इंजन सरकार विकास की एक मिसाल बना रही है।आज पूरे विश्व मे मोदी जी की कार्य की सराहना हो रही जिससे भारत देश पूरे विश्व मे एक अग्रणी भूमिका में खड़ा है।सांसद ने कहा कि आज कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक करोड़ो परिवार को मुफ्त राशन की सुविधा विगत दो वर्षों से देने का कार्य कर रही है।इसी कड़ी में कुशीनगर में भी कोरोना काल मे चाहे मेडिकल कालेज हो,अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट,या फिर ट्रामा सेंटर हो पूज्य योगी जी महाराज की उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा भी निरंतर कुशीनगर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के तहत खोदे जा रहे तालाब से ग्रामीणों को लाभ मिलेगाबरसात में पानी का संचालन होगा और जल स्तर में काफी सुधार होगा।
सांसद ने कहा कि आज जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है।जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है।और यही हालत रहे तो वैश्विक स्तर पर जल बिना हालात और भी खराब हो जायेगे ।इसके बचाव हेतु जल का दुरुपयोग रोकना होगा।वाटर रिचार्जिंग से हमारा आशय है कि हम जितना पानी जमीन के भीतर निकाल रहे।उतना ही उतना ही भू भर्ग तक पहुचाये।इसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गाँवो में तालाबो की खोदाई करा रही है और इससे यहाँ इकट्ठा हो रहे पानी भू भर्ग तक जाता रहेगा और भविष्य में आने वाली जल की बड़ी समस्या को आसानी से टाल सकते है।।उन्होंने कहा कि आज केन्द्र में मोदी जी व प्रदेश में योगी की सरकार बिना किसी भेद भाव के सभी वर्गों को जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।।इस दौरान ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा,क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान,जिला महामंत्री फुलबदन कुशवाहा,खण्ड विकास अधिकारी सुशील अग्रहरि,एपीओ अरविन्द कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद,चंद्रप्रकाश दूबे, ग्राम प्रधान शम्भु सरण सिंह,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,धीरज पाठक,रतनेश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला,आशुतोष मिश्रा,दीपक पाण्डेय, सुमन्त पाण्डेय, कपिलदेव श्रीवास्तव,दयाशंकर सिंह, तकनीकी सहायक अतुल द्विवेदी,सचिव श्रेयांश राय, धनञ्जय तिवारी, संतोष जायसवाल,विकास प्रजापति, अशोक तिवारी,शशिभूषण मिश्रा, अशोक जायसवाल, जितेन्द्र सिंह, राघो मल्ल, गोलू सिंह, मुखलाल प्रसाद, अजय पटेल, शम्भु मद्देशिया, संजीव शर्मा,पारस नाथ यादव सहित सभी पार्टी पदाधिकारी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ता गण सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking