News Addaa WhatsApp Group Join करें

फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2026  |  3:58 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज WhatsApp

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों को क्रेन से उठवाकर गायब करने और फिर उनके कीमती पुर्जे बेचकर मोटी कमाई करने वाले कथित वाहन चोरों के एक संगठित गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया है। गिरोह के सदस्य खुद को रिकवरी एजेंट अथवा बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर क्रेन संचालकों को झांसे में लेते थे और वाहन स्वामी की अनुमति के बिना ट्रकों को ठिकाने लगा देते थे। कप्तानगंज पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का पर्दाफाश करते हुए चोरी का आयशर ट्रक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त काले रंग की क्रेटा कार और क्रेन को भी सीज कर दिया गया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

पुलिस के अनुसार, बरामद आयशर ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम मद्धेशिया (26) पुत्र रामसनेही मद्धेशिया, निवासी परवरपार, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

बताते चले कि वादी प्रांजल पाण्डेय ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका आयशर कंपनी का ट्रक संख्या UP53JT8314 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर के आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गया है। सूचना के आधार पर कप्तानगंज थाने में मु0अ0सं0 437/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और चोरी गए वाहन की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को पुलिस ने आरोपी हरिओम मद्धेशिया की निशानदेही पर टेकुआटार स्थित धर्मकांटा के पास से चोरी का आयशर ट्रक बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे वादी ने ट्रक की पहचान अपनी गाड़ी के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा वारदात में इस्तेमाल काले रंग की क्रेटा कार संख्या UP52BL0308 और क्रेन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वाहनों की चोरी और उनके महत्वपूर्ण पुर्जे बेचने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य सड़क किनारे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों को मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक करते थे। जिन वाहनों पर बैंक अथवा फाइनेंस कंपनी का ऋण बकाया होता था, उन्हें निशाना बनाया जाता था। इसके बाद आरोपी खुद को रिकवरी एजेंट या बीमा कंपनी का सदस्य बताकर क्रेन संचालकों को विश्वास में लेते थे। वाहन स्वामी की अनुमति और किसी वैध आदेश के बिना ही क्रेन के माध्यम से ट्रकों को उठवाकर सुनसान स्थानों पर खड़ा कर देते थे। इसके बाद वाहनों की बैटरी, एक्सल, शीशे समेत अन्य कीमती पुर्जे निकालकर कबाड़ियों को बेच दिए जाते थे। शेष वाहन को कटवाकर उसके बाकी हिस्से भी बेच दिए जाते थे। इससे मिलने वाली रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। इसी तरीके से आयशर ट्रक को कप्तानगंज क्षेत्र से क्रेन के जरिए उठाकर टेकुआटार में खड़ा किया गया था। उसके महत्वपूर्ण पुर्जे निकालकर बेचे भी जा चुके थे। इस मामले में पुलिस अब गिरोह के अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा कि इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव, सौरभ सिंह और मुकेश कुमार शामिल रहे। जिनकी भूमिका काफी सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking