Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Nov 18, 2026, 1:28 PM IST • अब तक 203 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसले ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब घरों को ही नहीं, बल्कि घर में सो रहे बुजुर्गों को भी अपना निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। बीती रात मठिया भोकरिया गांव के मठिया टोला में चोरों ने यासिन अंसारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घर में अकेली सो रही करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी चोरों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि जाते-जाते चोर जबरन उनके नाक से खुंटली तक खींच ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यासिन अंसारी के घर में बीती रात चोर घुस गए। घर में रखे सामानों को खंगालते हुए चोर करीब एक लाख रुपये तक के सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान समेट ले गए। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के दौरान घर में सो रही यासिन अंसारी की करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग मां चोरों के निशाने पर आ गईं। आरोप है कि चोरों ने उनके नाक से जबरन खुंटली छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने न केवल परिवार को दहशत में डाल दिया है, बल्कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बिखरे सामानों की तस्वीरें लीं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, गृहस्वामी की ओर से स्थानीय थाने में भी घटना की सूचना दे दी गई है।

गौरतलब है कि सेवरही थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आने की चर्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र के कई मंदिरों से घंटा चोरी होने की शिकायतें भी पहले स्थानीय थानाध्यक्ष से की जा चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि जब चोर घरों में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं तक को निशाना बनाने लगे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? रात में पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति क्या है? मंदिरों से घंटा चोरी और अब घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की नाक से खुंटली छीनने की घटना पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले का शीघ्र खुलासा करने, चोरों की गिरफ्तारी और थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अब देखना यह है कि सेवरही पुलिस इस दुस्साहसिक चोरी का खुलासा कर आरोपितों तक पहुंचती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरी की घटनाओं की तरह पुलिस की फाइलों में सिमटकर रह जाता है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi