News Addaa WhatsApp Group

पालघर●शांतिपूर्वक संपन्न हुआ भाजपा का जगह जगह शंखनाद आंदोलन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 31, 2021  |  12:31 AM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●शांतिपूर्वक संपन्न हुआ भाजपा का जगह जगह शंखनाद आंदोलन.।
पालघर.।भाजपा के प्रदेश महासचिव श्रीकांत भारतीय के आह्वान पर धार्मिक स्थलों व मंदिरों को खोलने के लिए आहूत शंखनाद आंदोलन
“मंदिर हम खुलवायेगें.।
      धर्म को न्याय दिलायेगें.।।” 
उदघोष के साथ शांतिपूर्वक पालघर जिले में जगह जगह मंदिरों के बाहर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा थाल,घंटा,शंखनाद बजाते हुए सोमवार  को तय समय पर एक साथ संपन्न हुआ।
     भाजपा पालघर तालुका पश्चिम मंडल की ओर से आयोजित शंखनाद आंदोलन में गणेश मंदिर पालघर – बोईसर रोड कोलगाँव में मंडल अध्यक्ष भूषण पाटील,महासचिव गणेश पाटील, जिला झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ संयोजक गिरजेश आर.सिंह समेत तमाम प्रकोष्ठों,मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में मंदिर के बाहर ताल,थाल,घंटा, घड़ियाल
,शंखनाद करते हुए भाजपाइयों द्वारा संकीर्तन करते हुए राज्य सरकार से सविनय निवेदन किया गया।
      भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र (पप्पू) संखे की अगुवाई में औद्योगिक शहर बोईसर प.होटल वृजवासी के सामने तारापुर रोड पर स्थित प्राचीन श्री कामतेश्वर मंदिर में शांतिपूर्ण तरिके से शंखनाद आंदोलन ताली,थाल, घंटा, घड़ियाल,शंखनाद करते हुए संकीर्तन करते हुए भाजपाइयों ने राज्य सरकार से फौरन धार्मिक स्थलों, मंदिरों के कपाट खोलने के लिए अनुग्रहित किया गया।
     इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सदु.वड़े, जिला सचिव प्रशांत आ.संखे,जिला महिला मोर्चा की महासचिव रंजनाताई संखे, मंडल उपाध्यक्ष तुलसीराम केवट,महासचिव आशिष कि.संखे, कृपाल स़िंह रावत,झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष उदयराज शुक्ला, जयशंकर नायर,रुपेश (बाली) संखे,सुशील तिवारी,मुकेश गिरी समेत बिभिन्न प्रकोष्ठों,मोर्चा के तमाम  पदाधिकारीयों ने शंखनाद आंदोलन में हिस्सा लिया.।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री
नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री

नगर के विकास के लिए दिया आश्वासन सुकरौली। जनपद में आए नगर विकास व…

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव

कुशीनगर। शुक्रुल्लाह अंसारी जिला अध्यक्ष के असमय मौत के बाद आज कुशीनगर में समाजवादी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking