पालघर :- पालघर जिला के बोईसर तारापुर एमआईडीसी में सियाराम सिल्क कंपनी में आग लगने से तीन लोग झुलस गये जिन्हें इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया है ।
बोईसर तारापुर एमआईडीसी में स्तिथ कपडा बनाने वाली सियाराम सिल्क नामक नाम चिन्ह कंपनी में सोमवार को उस समय हड़कम्प मच गया. जब इस कंपनी के एक हिस्से में अचानक आग लग गयी।कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची बोईसर की दो दमकल गाड़ियों ने समय रहते हुए इस आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना टल गयी, बताया जारहा है की इस आगजनी में तीन लोग करीब 25 प्रतिशत झुलस गये है । जिस प्रकार इस कंपनी में बड़ी संख्या में कामगार काम करते है अगर समय रहते दम कल कर्मी इस आग पर काबू नहीं पाते तो अंदाजा लगाया जा सकता है की यह कितनी बड़ी घटना हो सकती थी .
वही इस घटना को लेकर बोईसर के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे का कहना है कि यह आग इस कंपनी में कपड़ा इस्त्री करने वाले विभाग में लगी थी, उसे समय रहते हुए काबू में कर लिया गया और इस आग जनी में तीन लोग झुलसे है जिनकी हालत ठीक है ।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…