News Addaa WhatsApp Group Join करें

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 9, 2026  |  4:28 PM

260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित WhatsApp
Responsive image
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस अग्निकांड में दर्जनों किसानों की लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों में भरत प्रसाद, अहमद धोबी, हरिद्वार प्रसाद, दीपक गौड़, लालजी सिंह, बुलाकी देवी, राकेश यादव सहित कई अन्य किसान शामिल हैं।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आग को और फैलने से रोका गया।
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी डेबा प्रसाद, राधेश्याम मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। हल्का लेखपाल रंजू यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking