News Addaa WhatsApp Group

पढ़ ले खबर!! शिक्षका है एक यूपी के पच्चीस जिलों में है कायर्रत मिल रहा है वेतन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 3, 2020  |  2:50 AM

1,659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पढ़ ले खबर!! शिक्षका है एक यूपी के पच्चीस जिलों में है कायर्रत मिल रहा है वेतन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

अजब-गजब…
एक शिक्षिका उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में कर रही नौकरी, ले रही वेतन

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है। एक शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जगहों पर एक साथ काम करती रही और वेतन लेती रही। मामले के खुलासे के बाद जिले से भी उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात यह शिक्षिका इस समय बेसिक शिक्षा विभाग में काफी चर्चित हो चुकी हैं। विज्ञान विषय की शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जनपदों में एक साथ काम कर रही हैं। जहां तक अमेठी जनपद का सवाल है तो जिम्मेदारों की माने तो पिछले वर्ष नवंबर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी। जिम्मेदार बताते हैं कि उक्त अवधि में शिक्षिका विद्यालय आती थीं और उन्हें छह माह का वेतन निर्गत किया गया है।
उधर फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बीएसए ने पत्र जारी कर पत्र मिलने की एक सप्ताह के भीतर शिक्षिका से उनके वास्तविक दस्तावेज तलब किया है। ऐसा ना होने की स्थिति में एफआईआर की भी चेतावनी दी है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर कई जनपदों में कूटनीतिक दस्तावेज लगाकर कार्य करने का आरोप है। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking