News Addaa WhatsApp Group

बिहार पुलिस ने एक लग्जरी कार से 130 किलो गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा, पकड़ा गया एक तस्कर यूपी के पटहेरवा थाने का है निवासी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2020  |  8:29 AM

1,420 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार पुलिस ने एक लग्जरी कार से 130 किलो गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा, पकड़ा गया एक तस्कर यूपी के पटहेरवा थाने का है निवासी!
  • बिहार पुलिस ने एक लग्जरी कार से 130 किलो गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा।
  • पकड़ा गया एक तस्कर यूपी के पटहेरवा थाने का है निवासी

तरयासुजान | सीमावर्ती थाना क्षेत्र के कुचायकोट पुलिस ने एनएच 28 बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से 130 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल किया है।बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपए की बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जनपद के कुचायकोट थाना परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि एसपी गोपालगंज मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर कुचायकोट पुलिस थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी और अवर निरीक्षक नरेंद्र साहनी के नेतृत्व में बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तब तक इस क्रम में गोपालगंज के तरफ से आ रहे एक लग्जरी कार को रोककर जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली तो कार से 130 किलो गांजा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा कहां ले जाया जा रहा था और कहां जा रही थी इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है

इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोई लेसवा गांव निवासी रामकृपाल यादव और गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी तूफानी राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। विदित हो कि 2 दिनों पूर्व भी कुचायकोट पुलिस ने गांजा की एक बड़ी खेप बरामद किया था।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking