News Addaa WhatsApp Group

महाराष्ट्र:- मंदिर खोलने पर शिवसेना-बीजेपी आमने-सामने, शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2020  |  5:32 AM

1,103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र:- मंदिर खोलने पर शिवसेना-बीजेपी आमने-सामने, शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना

शिवसेना ने कोविड-19 संकट के बीच महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दोबारा ‘विस्फोटक’ वृद्धि हुई तो क्या वह इसकी जिम्मेदारी लेगी। महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने राज्य में धार्मिक स्थल फिर से खोलने की मांग को लेकर पिछले हफ्ते मंदिरों के बाहर प्रदर्शन किया था।

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा था कि लोग जानते हैं कि मंदिर खुलने के बाद शारीरिक दूरी का किस तरह पालन किया जाना है। शिवसेना ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान ‘नियमों की धज्जियां उड़ाईं’ गईं थी। लिहाजा, विपक्ष को अपनी मांग उठाने से पहले महाराष्ट्र में हालात को समझना चाहिए।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में पूछा गया है, ‘अगर दोबारा कोविड-19 विस्फोट हुआ तो क्या विपक्षी दल उसकी जिम्मेदारी लेगा।’ संपादकीय में सवाल किया गया कि भाजपा का प्रदर्शन धार्मिक था या राजनीतिक। साथ ही इसमें कहा गया है कि विपक्षी नेताओं को यह जानने की कोशिश करनी चाहिये कि मंदिर क्यों बंद किये गए।

उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा, ‘जहां भी स्कूल और धार्मिक स्थल खुले हैं, वहां कोविड-19 पैर पसार रहा है। तिरुपति बालाजी मंदिर भी इससे प्रभावित हुआ है।’

संबंधित खबरें
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल कुशीनगर। बिहार…

पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री
नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री

नगर के विकास के लिए दिया आश्वासन सुकरौली। जनपद में आए नगर विकास व…

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव

कुशीनगर। शुक्रुल्लाह अंसारी जिला अध्यक्ष के असमय मौत के बाद आज कुशीनगर में समाजवादी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking