News Addaa WhatsApp Group

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर JDU में शामिल हुए बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2020  |  12:31 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर JDU में शामिल हुए बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे!

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिहार में अगले महीने से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

जेडीयू का दामन थामने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह राजनीति नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे खुद मुख्यमंत्री ने बुलाया था और शामिल होने के लिए कहा। मैं राजनीति नहीं समझता हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के निम्न वर्ग के लिए काम करने में बिताया है।”

गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार, 22 सितंबर की देर शाम वीआरएस ले लिया था।
1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था। 31 जनवरी 2019 को उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था

फेम इंडिया के हॉर्डिग से पटा बक्सर

फेम इंडिया नाम की संस्था ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को देश के 50 चर्चित भारतीयों की सूची में टॉप 10 में शामिल किया है। ये सर्वे फेम इंडिया द्वारा साल 2020 के लिए किया गया था, जिसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने टॉप टेन में जगह बनाई है। अलग-अलग कैटगरी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर किए गए हैं। इसकी घोषणा होने के बाद से शहर में पिछले दो दिनों में जगह- जगह दर्जनों हॉर्डिंग लगाए गए हैं। गुप्तेश्वर पांडेय की तस्वीर के साथ बने इस पोस्टर को भी चर्चा का बिंदु बनाया गया है। वहीं बिग बॉस और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम दीपक ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है। इनके म्यूजिक वीडियो पर भी बहस हो रही है।

स्थानीय लोगों से बराबर संपर्क में रहे

डीजीपी के पद पर रहने के बाद भी गुप्तेश्वर पांडेय ने बराबर स्थानीय लोगों के दुख- सुख में शामिल होने की कोशिश की। पिछले छह माह से तो हर कुछ माह पर बक्सर विभागीय कार्यों से भी आते थे तो अपने गृह जिले के पुराने गुरुजनों, सामाजिक हस्तियों, साहित्यकारों से मिलकर उनका दुख बांटने का प्रयास करते थे। अपनी व्यथा – पीड़ा लेकर लोग पटना तक उनके पास पहुंच जाते थे। इस सबकी सुनवाई भी होती थी। अपने गांव गेरुआ बांध से भी उनका नाता बराबर बना रहा।

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking